![]()
हरियाणा पुलिस पर हमले के दो आरोपियों को मांडल पुलिस ने गिरफ्तार किया
भीलवाड़ा में हरियाणा पुलिस के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों को भीलवाड़ा डीएसटी और साइबर टीम ने गिरफ्तार कर लिया है ।इन दोनों पर 5 हजार का इनाम घोषित था।
मांडल थाने के एएसआई रविंद्र सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल 2024 में सदर थाना सिरसा हरियाणा के हुकुमचंद पिता जटूराम ने एक रिपोर्ट दी जिसमें उन्होंने बताया कि वो अपनी कंपनी के जवानों के साथ चित्तौड़गढ़ में चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे थे इस दौरान रात 11:30 बजे भीलवाड़ा बाईपास से आगे की ओर आशीर्वाद होटल पर खाना खाने के लिए रुके थे।
खाने का हिसाब करने के लिए वह काउंटर पर बैठे व्यक्ति से बातचीत कर रहे थे,इसी दौरान 8-10 व्यक्तियों ने हमारे ऊपर हमला कर दिया ।हमने हमारा बीच बचाव बस में घुसकर किया तो उन्होंने बस पर भी पत्थर फेंके । इस शिकायत पर मामला दर्ज किया गया ,इस मामले में 10 आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर लिया गया था अब 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर पुलिस ने 5-5 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
इनको किया गिरफ्तार
पुलिस ने हमला करने वाले लक्ष्मी नारायण उर्फ लक्ष्मण (32 ) पिता सुखदेव गुर्जर निवासी विजयनगर। मुकेश (32 )पिता जय देव गुर्जर निवासी विजयनगर को गिरफ्तार किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments