☜ Click Here to Star Rating



करौली में RGHS कार्ड का दुरुपयोग कर वित्तीय अनियमितता करने की शिकायत पर दो टीचर को सस्पेंड किया गया है।

करौली में राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी की शिकायत पर दो टीचर को निलंबित कर दिया गया है। दोनों शिक्षकों पर RGHS कार्ड का दुरुपयोग कर वित्तीय अनियमितता करने का आरोप है।

.

राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल खानवाड़ा, हिण्डौन के प्रबोधक जगभान सिंह गुर्जर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उनका मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सपोटरा निर्धारित किया गया है।

राजकीय प्राथमिक स्कूल लाडपुर, टोडाभीम में कार्यरत शिक्षक भगीरथ मीना को भी निलंबित कर दिया गया है। उनका मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, मासलपुर निर्धारित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार दोनों शिक्षकों को निलंबन अवधि में नियमानुसार निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। राजस्थान सिविल सेवा नियमों के तहत दोनों के खिलाफ जांच प्रस्तावित की गई है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading