☜ Click Here to Star Rating



अजमेर में नकली सोना देकर बैंक से लोन लेने का मामला सामने आया है। आरोपी ने दो कड़ो को सोने का बात कर 212000 हड़प लिए। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक की ओर से गंज थाने मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

गंज थाना पुलिस के अनुसार बैंक ऑफ़ बड़ोदा हरिभाऊ उपाध्याय नगर के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि जिला नागौर निवासी मनीष सोनी ने उनके बैंक से 2021 में एक सोने का कड़ा जिसका वजन 28.3 ग्राम था उसे गिरवी रखकर करीब 82 हजार रुपए लोन प्राप्त किया था।

दिसंबर 2021 में वापस एक सोने का कड़ा जिसका वजन 39.900 ग्राम को गिरवी रखकर 130000 रुपए लोन प्राप्त किया था। कुल मिलाकर 212000 का लोन गोल्ड लोन लिया गया था। लेकिन लोन के किश्त समय पर नहीं जमा करवाई गई।

पीड़ित ने बताया कि आरबीआई की जब ऑडिट हुई तब उसमें बैंक को पता चला कि आरोपी द्वारा उन्हें जो सोने के कड़े दिए गए वह नकली है। आरोपी से संपर्क किया तो पता चला कि वह काफी समय से फरार है। गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading