☜ Click Here to Star Rating


बालोतरा पुलिस ने कपड़ा फैक्ट्री में कपड़े की 180 थान चोरी का खुलासा करते हुए 3 चोर और खरीददार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चुराए 180 थान को भी बरामद कर लिया है। वहीं घटना में उपयोग में ली गई स्कॉर्पियो, लोडिंग टैक्सी को भी जब्त कर लिया। कपड़ा फैक्ट

.

पुलिस के अनुसार अशोक कुमार ने बालोतरा थाने में 21 सितंबर को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि इंडस्ट्रियल इलाके में हनुमान टैक्सटाइल कपड़ा प्रोसेसिंग डाईंग-प्रिंटिंग का काम होता है। डाईंग व प्रिटिंग होने के बाद कपड़ा फोल्डिंग हॉल में रखा जाता है। जब मैंने कपड़े की थान की गिनती की गई तो 180 कपड़े के थान कम पाए गए। फैक्ट्री में फॉल्डिंग का काम करने वाले व्यक्तियों पर शक है। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।

घटना में उपयोग में ली गई स्कॉर्पियों, लोडिंग टैक्सी जब्त।

घटना में उपयोग में ली गई स्कॉर्पियों, लोडिंग टैक्सी जब्त।

बालोतरा थानाधिकारी छैलसिंह ने बताया- चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए टीम ने परंपरागत पुलिसिंग एवं तकनीकी सहयोग से सबूत जुटाए गए। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए चोरी की वारदात में संदिग्ध फॉल्डिंग ठेकेदार जितेंद्र सिंह, रमेश चारण व हमीराराम को डिटेन कन पूछताछ की गई। हनुमान टैक्सटाईल से कपड़े के थान की चोरी करना स्वीकार किया गया। इस पर जितेंद्रसिंह, रमेश चारण व हमीराराम को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। माल खरीददार आरोपी जयंता मलिक उर्फ विकास को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 180 कपड़े के थान बरामद किए गए। वहीं कपड़ा परिवहन में उपयोग में ली गई लोडिंग टैक्सी व आरोपी रमेश चारण से स्कॉर्पियो वाहन को जब्त किया गया।

चोरों कपड़ा थान चुराकर पश्चिमी बंगाल के व्यक्ति को बेच दिया, चारों गिरफ्तार।

चोरों कपड़ा थान चुराकर पश्चिमी बंगाल के व्यक्ति को बेच दिया, चारों गिरफ्तार।

यू करते थे वारदात

हनुमान टैक्सटाइल में फॉल्डिंग का काम करन वाले ठेकेदार जितेंद्र सिंह (22) पुत्र राणीदान निवासी ईरानी पुलिस थाना पचपदरा, रमेश पुत्र राणीदान (26) निवासी ईकरानी व टैक्सी ड्राइवर हमीराराम पुत्र चुनाराम (25) निवासी पाबूबेरा भीमथल धोरीमन्ना ने फैक्ट्री से कपड़े के थान चोरी करने की योजना बनाई। फैक्ट्री से ट्रांसपोर्ट या फैक्ट्रियां में जाने वाले कपड़े के थान के साथ-साथ थान चोरी कर टैक्सी में ले जाना शुरू किया तथा फैक्ट्री से बाहर आने पर स्कॉर्पियो में कपड़े के थान भरकर अपने किराए के मकान पर छिपाना शुरू किया। कुछ थान सस्ते भाव में पश्चिम बंगाल निवासी जयंता मलिक उर्फ विकास पुत्र अमृत मलिक (32) निवासी सासबेडिया पाथरपारा पुलिस थाना गोलटोर को बेच दिए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading