![]()
SDRF टीम राजेश की बाॅडी निकालती हुई।
अलवर के थानागाजी के बाछड़ी बांध में डूबने से 18 साल के युवक राजेश कुमार बावरिया की मौत हो गई। युवक दो दोस्तो के साथ बांध में नहाने गया था।घटना के बाद SDM पिंकी गुर्जर मौके पर पहुंची, करीब 2 घंटे कि मशक्कत के बाद SDRF टीम ने बॉडी को बाहार निकाला।
ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार दोपहर को तीन दोस्त नहाने गए थे। दो दोस्त किनारे पर नहा रहे थे। उनका तीसरा साथी राजेश कुमार बावरिया पुत्र लालाराम निवासी बाछड़ी पानी की गहराई में चला गई। कुछ देर बाद में वह डूबने लगा। इसके बाद दोस्त चिल्लाने लगे। तब ग्रामीण मौके पर आए। लेकिन तब तक वह डूब गया। बाद में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसडीआरएफ टीम ने बॉडी को बाहर निकाला। घटना के समय ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। करीब साढ़े 4 बजे के आसपास शव को निकाला गया। मौके पर तहसीलदार, पटवारी सहित बड़ी संख्यास में ग्रामीण थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments