☜ Click Here to Star Rating



हनुमानगढ़ में एक चोर रात के समय घर में घुसकर नकदी, मोबाइल और अन्य सामान चुरा ले गया।

हनुमानगढ़ में एक अज्ञात चोर ने रात के समय घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर से चोर 17 हजार 560 रुपए नकद, एक मोबाइल फोन, ईयर फोन और घड़ी सहित अन्य सामान चुरा ले गया।

.

ग्राम भनाई निवासी भोपाल सिंह ने बताया कि 11 जुलाई की रात वह अपने घर में सो रहा था। इस दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुस गया। चोर नेसावधानी से वारदात को अंजाम दिया कि गृह स्वामी को भनक तक नहीं लगी।

अगली सुबह जब भोपाल सिंह उठा तो देखा कि घर का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था और कीमती वस्तुएं गायब थीं। उसने अपने पड़ोसी मदन सहू से सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया।

पीड़ित ने 12 जुलाई को भादरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, उनका आरोप है कि पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज नहीं की और उन्हें बार-बार थाने के चक्कर लगाने पड़े। अब पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच हेड कॉन्स्टेबल नरेश को सौंप दी गई है। पुलिस अब चोर की तलाश में जुट गई है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading