उदयपुर | अखिल भारतीय साहित्य परिषद उदयपुर इकाई ने शिक्षक दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में 15 कवियों ने अपनी रचनाएं पेश की।
परिषद के सह-मीडिया प्रभारी प्रो. विमल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता डूंगरपुर के वरिष्ठ साहित्यकार देवीलाल जोशी ने की, जबकि चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष विष्णु शर्मा हरिहर मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपिका सोनी की सरस्वती वंदना से हुआ।
उन्होंने शिक्षण क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर रचना भी प्रस्तुत की। नवोदित रचनाकार पांखी जैन ने शिक्षक धर्म एवं महत्ता पर रचना सुनाकर खूब सराहना प्राप्त की। गति शर्मा ने वर्णमाला के अक्षरों के माध्यम से समाज में अध्यापकों की अहमियत को दर्शाया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments