![]()
भादवी बीज को लेकर सीरवी समाज की आराध्य आईमाता मंदिरों में सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना होगी। आईमाता के 610वें अवतरण दिवस को लेकर शहर के 8 आईमाता मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया।
सोमवार सुबह 5 बजे मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और आरती होगी। रविवार को सीरवी नवयुवक सेवा समिति और सीरवी महिला विकास मंडल की ओर से सीरवी छात्रावास में शिविर लगाकर रक्तदान किया। शिविर में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि रक्त ही एक ऐसी चीज है जो मनुष्य के शरीर में बनता हैं। ये किसी मशीन से नहीं बन सकता। युवा परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने कहा कि बरसात के दिनों में मौसमी बीमारियां बहुत ज्यादा फैल जाती हैं। बरसात से कई जगह पर पानी भरने के कारण मच्छर पैदा होते हैं और उनसे डेंगू जैसी गंभीर बीमारी लग जाती है। शिविर में 131 युवाओं और महिलाओं ने रक्तदान किया।
शिविर में बांगड़ हॉस्पिटल के सह आचार्य पैथोलॉजी डॉ. मांगीलाल चौधरी, डॉ. शिव प्रताप विश्नोई, जनसंपर्क अधिकारी भंवर कंवर, लेब टेक्नीशियन इंदू बाला चौधरी, नरेश सैन, भगवान पूरी रक्तदान एकत्र करने के लिए मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments