☜ Click Here to Star Rating



जयपुर के राजस्थान गौ सेवा संघ, दुर्गापुरा पुलिया परिसर में शुक्रवार को विशेष महायज्ञ का आयोजन किया गया।

जयपुर के राजस्थान गौ सेवा संघ, दुर्गापुरा पुलिया परिसर में शुक्रवार को विशेष महायज्ञ का आयोजन किया गया। महंत दीपक वल्लभ गोस्वामी के सानिध्य में श्रीकृष्ण तुलसी-गौ पूजन एवं 108 कुण्डीय सर्वार्थ सिद्धि महायज्ञ संपन्न हुआ।

.

यज्ञ का संचालन गौ भक्त 108 गोपाल शरण महाराज ने किया। विश्व कल्याण, गौ माता के संरक्षण और देश में शांति के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गईं। यज्ञ के शुरू होते ही रिमझिम बारिश का सिलसिला प्रारंभ हुआ। यह बारिश कार्यक्रम की समाप्ति तक रुक-रुक कर जारी रही।

जयपुर, बीकानेर, दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों से साधु-संत कार्यक्रम में शामिल हुए। राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में गो-सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली राजस्थान की प्रमुख हस्तियों का सम्मान किया गया।

महंत दीपक वल्लभ गोस्वामी ने श्रीमदभगवद्गीता का हवाला देते हुए यज्ञ का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि यज्ञ केवल एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन का मूल आधार है। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने गौ-माता का पूजन किया और उन्हें चारा व खाद्य पदार्थ खिलाए। यज्ञशाला में समिधा और पूजन सामग्री से पूरा वातावरण सुगंधित हो गया।

महायज्ञ के सहभागियों को बांटी इंडोनेशिया के रूद्राक्ष की माला

महायज्ञ के संभागियों को इंडोनेशिया की रूद्राक्ष की माला वितरित की गई। इनके साथ ही यज्ञ में बीच-बीच में कुछ अंतराल देकर संभागियों के लिए चाय-पानी की व्यवस्था रही। आयोजन समिति से जुड़े प्रतिनिधि लगातार यज्ञ के प्रत्येक हवन-कुंड के समीप जाकर यज्ञ करने वालों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए।

इनकी उपस्थिति ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा

महामंडलेश्वर नर्मदा शंकर महाराज हरिद्वार, शिव बाड़ी मठ बीकानेर के महंत स्वामी विशर्मानन्द महाराज, साध्वी प्रज्ञा भारती दिल्ली, सुरेश महाराज घाट के बालाजी, आचार्य राजेश्वर महाराज कथा वाचक, ज्ञानदेव आहूजा गौ सेवक, भाजपा युवा नेता जय आहूजा, गोपाल शरण महाराज, जयपुर नगर निगम ग्रेटर के उपमहापौर पुनीत कर्णावत सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading