समारोह में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया।
जयपुर के दुर्गापुरा स्थित ऑडिटोरियम में रविवार को ज्ञान सागर क्लासेज का वार्षिक समारोह ज्ञानमंथन-2025 आयोजित हुआ। कार्यक्रम में लगभग 1000 छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान 80 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित गोयल, राजेश कर्नल और विप्र फाउंडेशन के सुशील ओझा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

जयपुर आईसीएमएआई, एनआईआरसी आईसीएमएआई, आईसीएसआई और आईसीएआई समिति के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की प्रेरणा दी।
संस्थान के फाउंडर-डायरेक्टर सीएमए डॉ. अक्षय सेन और डॉ. शिवम गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संस्थान छात्रों के विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। सम्मान प्राप्त करने वाले छात्र भावुक और रोमांचित नजर आए। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments