जयपुर में भारतीय दिव्यांग संघ और पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद् (भारत) ने एक अनूठी पहल की शुरुआत की है।
जयपुर में भारतीय दिव्यांग संघ और पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद् (भारत) ने एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। बुधवार को खोले के हनुमान जी मंदिर परिसर में “एक पेड़ दिव्यांग के नाम” पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया।
अभियान के चेयरमैन राहुल द्विवेदी ने बताया कि भारतीय दिव्यांग संघ ने इस वर्ष देश भर में 10 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है। यह अभियान हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी फैलाएगा।

हर लगाए गए पौधे को एक दिव्यांग के नाम से पंजीकृत किया जाएगा।
भारतीय दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद नारायण ने कहा कि देशभर के दिव्यांग राहुल द्विवेदी के मार्गदर्शन में इस कार्य को आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी के दर्शन से हुई। इसके बाद सभी ने पौधारोपण किया। हर लगाए गए पौधे को एक दिव्यांग के नाम से पंजीकृत किया जाएगा।
कार्यक्रम में समाजसेवी और पर्यावरण योद्धा कुलदीप सुलोनिया, सर्वेश्वर शर्मा, सुनील मुदगल, साहिल शर्मा मौजूद रहे। दिव्यांग संघ की राजस्थान प्रभारी विष्णु कुमार मित्तल और राष्ट्रीय महासचिव गिनी बत्रा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी को पौधे वितरित किए गए। सभी ने पौधों की देखरेख का संकल्प लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments