जयपुर | शिक्षा विभाग की कार्यशैली से नाराज शिक्षक रविवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के पास पहुंचे। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम से जुड़े शिक्षकों ने देवनानी को 26 सूत्री मांग पत्र सौंपा और शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। संघ के प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा के नेतृत्व में यहां पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने देवनानी को बताया कि शिक्षा विभाग की वादाखिलाफी से शिक्षकों में आक्रोश है। इसलिए विधानसभा सत्र के दौरान 3 सितंबर को प्रदेशभर के शिक्षक अपनी मांगों को लेकर विधानसभा पर रैली निकालेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments