☜ Click Here to Star Rating




राजस्थान के उत्तरी हिस्से में मानसून ट्रफ के शिफ्ट होने से बीकानेर संभाग में शुक्रवार (1 अगस्त) को जबरदस्त बरसात हुई। आज (शनिवार) भी मौसम केंद्र ने 5 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी बीच 11 जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी रहेगी। शनिवार से तेज बारिश से राहत मिल सकती है। 1 अगस्त को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर के एरिया में कई जगह 1 से लेकर 6 इंच तक पानी बरसा। हनुमानगढ़ जिले के उदासर गांव में कच्चे मकान की छत गिरने से 4 साल की बच्ची की मौत हो गई। सीकर में डूबने से युवक की मौत हो गई। धौलपुर में चंबल नदी में उफान के चलते कई इलाकों का संपर्क कट गया है। माउंट आबू में सेल्फी ले रहे गुजरात के पर्यटक की खाई में गिरने से जान चली गई। हनुमानगढ़ के गोलूवाला में 6 इंच से ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बरसात हनुमानगढ़ के गोलूवाला में 156MM दर्ज हुई। हनुमानगढ़ के ही पीलीबंगा में 80MM, हनुमानगढ़ शहर में 29MM, नौरंगदेसर में 30MM, चूरू के सरदारशहर में 43MM, बानीपुरा में 26MM, गंगानगर के घड़साना में 81MM, लालगढ़ में 65MM, हिंदूमलकोट में 55MM, सूरतगढ़ में 80MM, अनूपगढ़ में 42MM, समेजा में 60MM, गंगानगर शहर में 116MM बरसात हुई। मानसून के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लाॅग देखिए…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading