![]()
कश्यप कीर युवा विकास समिति टोंक के तत्वावधान में रविवार को 12 वी कांवड़ व कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा बनास नदी से जल भर कर जुलूस के रूप में निकाली गई। जिसका कीर समाज छावनी टोंक के राधाकृष्ण मंदिर के प्रधान पुजारी सीताराम द्वारा पूजा- अर्चना करवा कर शुभारंभ किया गया। दोपहर को यह कावड़ और कलश यात्रा छावनी स्थित कीर समाज के राधाकृष्ण मंदिर में पहुंची, जहां शिव पंचायत में जलाभिषेक किया गया। 250 महिलाएं कलश लेकर आगे चलती रहीं कीर समाज के जितेंद्र धीवर ने बताया कि कश्यप कीर समाज के 250 युवाओं ने कांवड़ यात्रा निकाली। इसमें इतनी ही महिलाएं भी कलश लिए आगे-आगे चल रही थी। यह कावड़ और कलश यात्रा सुबह करीब 9 बजे पक्का बंधा की और बनास नदी से जल भरकर गाजे बाजे के साथ शुरू हुई। इसमें समाज के महिला-पुरुष धार्मिक गीतों और लोक गीतों पर नाचते गाते आगे-आगे चल रहे थे। इस कलश और कावड़ यात्रा का जगह जगह शहरवासियों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। शिव का किया जलाभिषेक दोपहर करीब 1 बजे यह कावड़ और कलश यात्रा छावनी स्थित कीर समाज के राधाकृष्ण मंदिर में पहुंची और शिव पंचायत में जलाभिषेक किया गया । इस दौरान सामूहिक प्रसादी करके महा भोग लगाया गया इस अवसर पर पार्षद रमेश समरवाल, प्रभू लाल सिकरवाल, नाथूलाल उटासानिया, रामजीलाल पटेल, शिवजीलाल धीवर व्याख्याता, पप्पू समरवाल, अध्यक्ष ग्यारसीलाल धीवर, रामावतार पार्षद, मुकेश मेहरा, रमेश मलिया, कजोड धीवर, राजू उटासानिया, युवा नेता जितेन्द्र धीवर, मोहनलाल कम्पाउंडर, एडवोकेट राजू कश्यप, मदन लाल, राजूलाल, सुरेश बलावत, रामगोपाल समरवाल, प्रभात चौहान, प्रहलाद, हनुमान, इन्द्रजीत सहित सैकड़ों समाज के लोग मौजूद थे। राजस्थान प्रदेश कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा स्वजातीय समाज विकास मंच के प्रदेश महामंत्री व प्रवक्ता डाॅ. नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता कायम होती है। ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments