![]()
जयपुर | सोनल सलोनी माहेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट व दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वावधान में जनता कॉलोनी स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में विद्यार्थियों को बाल भास्कर मैगजीन और ज्योमेट्री बॉक्स वितरित किए गए। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ट्रस्ट के संस्थापक गोकुल माहेश्वरी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आजादी के पर्व को मनाने के साथ ही बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना था। शिक्षा ही वह माध्यम है जो हर बच्चे को आत्मनिर्भर और सशक्त बना सकता है। हमारा प्रयास है कि समाज के हर वर्ग तक ज्ञान का प्रकाश पहुंचाया जाए। ट्रस्ट विगत कई साल से सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। ये सेवा भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक तेजेंद्र शर्मा, सचिव डॉ. कल्पना तेज शर्मा, संचालक गौरव तेज शर्मा व प्रधानाचार्या पदमा हेमनानी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments