![]()
लाखेरी में ट्रेन से गिरने से एक युवक घायल हो गया।
बूंदी के लाखेरी में ट्रेन से गिरने से एक युवक घायल हो गया। युवक वैष्णो देवी की यात्रा पूरी कर दिल्ली से अंबेडकर नगर एक्सप्रेस से वापस घर लौट रहा था।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के अलोट निवासी शंभु सिंह पुत्र देवी सिंह अपने गांव वापस लौट रहा था। शनिवार सुबह पौने 5 बजे वह ट्रेन से नीचे गिर गया। जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई है। आरपीएफ एएसआई शिशुपाल के अनुसार सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। घायल यात्री को तुरंत लाखेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रारंभिक जांच में यात्री के संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना होने की आशंका जताई गई है। रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। यात्री के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments