☜ Click Here to Star Rating


जयपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने स्कॉर्पियो से कुचलकर युवक की हत्या कर दी। बदमाशों की स्कॉर्पियो से कार के भिड़ने पर विवाद हुआ था। इस दौरान युवक देखने के लिए वहां गया था। भीड़ से घिरते देख बदमाशों ने सड़क पर गिरे युवक को स्कॉर्पियो से रौंद दिया। घटना मु

.

एडिशनल डीसीपी (वेस्ट) आलोक सिंघल ने बताया कि चंद्रशेखर (35) निवासी उत्तर प्रदेश की हत्या की गई। युवक मुरलीपुरा में किराए से रहता था। शाम को स्कॉर्पियो सवार चार-पांच युवक सीकर हाईवे की तरफ जा रहे थे। इस दौरान रोड नंबर-5 स्थित खाटूश्यामजी मंदिर से कुछ ही दूरी पर उनकी स्कॉर्पियो एक कार से भिड़ गई।

पहले देखिए घटना से जुड़ी 4 फोटोज …

बदमाशों ने स्कॉर्पियो से उतरते ही कार के शीशे तोड़ दिए।

बदमाशों ने स्कॉर्पियो से उतरते ही कार के शीशे तोड़ दिए।

झगड़ा होने पर वहां लोगों की भीड़ इकट्‌ठा हो गई।

झगड़ा होने पर वहां लोगों की भीड़ इकट्‌ठा हो गई।

अपने आपको भीड़ से घिरता देख बदमाशों ने स्कॉर्पियो को दौड़ा दिया।

अपने आपको भीड़ से घिरता देख बदमाशों ने स्कॉर्पियो को दौड़ा दिया।

स्कॉर्पियो से सड़क पर गिरे युवक को टायरों से रौंदकर बदमाश फरार हो गए।

स्कॉर्पियो से सड़क पर गिरे युवक को टायरों से रौंदकर बदमाश फरार हो गए।

डंडे निकालकर कार के कांच तोड़ दिए एडिशनल डीसीपी (वेस्ट) ने बताया कि एक्सीडेंट होने पर स्कॉर्पियो में सवार लड़के गाड़ी से बाहर निकले। उन्होंने गाड़ी से डंडे निकालकर कार के शीशे तोड़ दिए। जिस पर उनका कार सवार से झगड़ा हो गया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कार सवार का पक्ष लेकर बदमाशों का विरोध किया।

भागने की कोशिश कर रहे बदमाशों की स्कॉर्पियो के आगे लोग खड़े हो गए। इस दौरान चंद्रशेखर सड़क पर गिर गया। बदमाशों ने अपने आपको भीड़ से घिरा देखकर स्कॉर्पियो को दौड़ा दिया और सड़क पर गिरे युवक को टायरों से रौंदकर भाग गए।

घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने गुस्साई भीड़ को जैसे-तैसे शांत करवाया। चंद्रशेखर को गंभीर हालत में तुरंत कांवटिया हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक जयपुर में मजदूरी करता था।

………………………………..

ये खबर भी पढ़ें…

जयपुर में रिटायर्ड कैप्टन को XUV ने रौंदा, मौत; VIDEO:वॉक के लिए निकले थे; तेज रफ्तार कार ऊपर से निकली, गाड़ी लेकर महिला ड्राइवर फरार

जयपुर में तेज रफ्तार XUV (कार) ने आर्मी के रिटायर्ड कैप्टन को रौंद दिया। इससे उनकी मौत हो गई। 15 अगस्त को वह सुबह साढ़े पांच बजे साइकिल से चित्रकूट नगर स्टेडियम में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। XUV महिला चला रही थी। हादसे के बाद महिला कार लेकर भाग गई। पूरी खबर पढ़ें…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading