![]()
रेप केस में फंसे तेज गेंदबाज यश दयाल यूपी T- 20 लीग में नहीं खेलेंगे। जयपुर में नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद यश दयाल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। गोरखपुर लायंस ने उन्हें 7 लाख रुपए में खरीदा था।
यूपी टी – 20 लीग के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी डॉक्टर डीएस चौहान ने कहा कि यूपीसीए ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया है। यश दयाल ने खुद ही अपना नाम वापस लिया है। फिलहाल उनपर जो आरोप लगे हैं वह न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट से निर्णय आने के बाद इसे BCCI को अवगत कराया जाएगा।
राजस्थान हाईकोर्ट ने रद्द की जमानत
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में राजस्थान हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक नहीं लगाई है। जमानत रद होने के बाद IPL विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का यह गेंदबाज उप्र टी-20 लीग में नहीं खेल पाएगा। यश दयाल यूपी टी-20 लीग में गोरखपुर लायंस का हिस्सा हैं। उन्हें टीम ने 7 लाख रुपए में खरीदा था। वहीं, यश दयाल पर गाजियाबाद की भी एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। इस मामले में कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।
जयपुर में मुकदमा दर्ज होने के बाद दबाव में UPCA
इसके बाद उनके बाद जयपुर में भी नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एफआइआर दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि यश दयाल ने आइपीएल 2025 के दौरान लड़की को जयपुर के होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इससे पहले भी वह उसके साथ दुष्कर्म कर चुके थे और जब पहली बार दुष्कर्म हुआ था तो लड़की 17 साल की थी।
इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) से जुड़े लोगों का कहना है कि यश पर दर्ज केसों के कारण ही हम उन्हें लीग में नहीं खिला रहे हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से यश के खुद ही नाम वापस लेने की बात कही जा रही।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments