बड़ी मात्रा में नकली घी ओर पेकिंग सामग्री मिली
भीलवाड़ा शहर में नकली घी के गोदाम पर भीलवाड़ा की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत गोदाम को सील किया।
सीएमएचओ डॉ सीपी गोस्वामी ने बताया- भीलवाड़ा जिले में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार यादव गुलाब वाटिका के पीछे रिंग रोड पर एक गोदाम पर पहुंचे। मौके पर 3 मजदूर बजरंग सिंह,गोपाल व ओमप्रकाश बलाई मिले। इन मजदूरों की उपस्थिति में परिसर की जांच की। इस दौरान वहां घी व कुकिंग मीडियम की पैकिंग का कार्य किया जाना पाया गया।

इस मशीन से नकली घी पैक किया जा रहा था
फोन लगाया तो भी मालिक नहीं आया
मौके पर इस पैकिंग से सम्बन्धित कोई लाईसेंस नहीं बताया गया। मजदूरों ने पूछताछ में फर्म प्रोप्राइटर का नाम कपिल सेठिया बताया। सेठिया को फोन कर मौके पर आने के लिए कहा गया, लेकिन काफी देर इंतजार करने के बाद भी मालिक सेठिया मौके पर नहीं आया। बाद में मोबाइल स्विच ऑफ पाया गया।
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत गोदाम सील
इस पर मजदूरों की मौजूदगी में परिसर को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 एवं विनियम 2011 के तहत मौके पर इस गोदाम को सील कर दिया गया। बाद में फर्म प्रोपराइटर के आने के बाद लेबर ऑफिसर द्वारा वहां रखे हुए घी एवं कुकिंग मीडियम का सैंपल लिया गया ओर 128 किलो को सीज किया गया।

पैकिंग मटेरियल और पैक माल भी सील किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments