बाड़मेर में विधायक प्रियंका चौधरी के घर से 100 मीटर दूर एक युवक 5 दिन में दूसरी बार जलदाय विभाग की टंकी पर चढ़ गया। युवक का आरोप है कि उसकी मांगें तय समय पर पूरी नहीं हुई हैं।
दरअसल, शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे युवक पेट्रोल बोतल और तिरंगा लेकर एक बार फिर टंकी पर चढ़ गया। प्रशासन होश में आओ, भारत माता के नारे लगाने लगा। टंकी पर लगी रेलिंग पर चढ़कर सुसाइड करने की धमकियां दी। जानकारी मिलने पर पुलिस, आरएसी मौके पर पहुंची। करीब चार घंटे बाद भाजपा नेता स्वरूप सिंह मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद युवक नीचे उतरा।
इससे पहले भी 11 अगस्त को युवक घर के बाहर से पानी की निकासी, अतिक्रमण हटाकर रास्ता खोलने की मांगों को लेकर टंकी पर चढ़ा था। करीब चार घंटे की मशक्कत और आश्वासन के बाद युवक को नीचे उतारा गया। तब बीजेपी नेता स्वरूप सिंह खारा के आश्वासन पर युवक नीचे उतरा था।

एक बार फिर आश्वासन के बाद युवक माना और नीचे उतरा।
भाजपा नेता पहुंचे मौके पर
मौके पर दो फायर बिग्रेड, एम्बुलेंस, डीएसपी रमेश कुमार शर्मा, तहसीलदार, सिविल डिफेंस समेत पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। करीब साढ़े सात बजे बीजेपी नेता स्वरूप सिंह खारा मौके पहुंचे। युवक से वार्ता की, उसके बाद युवक माना और उसको नीचे उतारा गया।
आरोप लगाया कि घर के बाहर गंदा पानी, निकासी का इंतजाम नहीं बाड़मेर शहर के शास्त्री नगर मोहल्ले निवासी कल्याण सिंह पुत्र जगदीश ने आरोप लगाया कि वो पिछले 6 माह कलेक्टर, विधायक और नगर परिषद के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। उसका शास्त्री नगर में जहां घर है, वहां अतिक्रमण से रास्ता बंद है। घर के आगे गंदा पानी रहता है, निकासी के कोई इंतजाम नहीं है। इससे परेशान है। अब वो मजबूर होकर जान देने के लिए पानी टंकी पर चढ़ा है।

भाजपा नेता स्वरूप सिंह खारा मौके पहुंचे उनके समझाने और आश्वासन के बाद युवक नीचे उतरा।
नगर परिषद ने जेसीबी से करवाई थी सफाई घर के बाहर भरे गंदे पानी को निकासी नहीं होने से टंकी पर चढ़ने के बाद नगर परिषद की टीम शास्त्री नगर पहुंची। जहां युवक के घर के बाहर भरे गंदे पानी पर रेत डाली गई। इस दौरान साफ-सफाई की गई। हाल ये है कि एक तरफ ढलान है और आगे जाकर सड़क बंद हो जाती है। ऐसे में बारिश के दिनों में पानी की निकासी नहीं हो रही है। इससे गंदा पानी लोगों के घरों के आगे जमा हो जाता है। सड़क को अतिक्रमण करके पूरी तरह से बंद कर दिया है, इससे लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। ऊपर से 20 फीट का रास्ता अंत में 10 फीट का होने के साथ ही लोगों ने अतिक्रमण करके बंद कर दिया। नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और गंदे पानी के भराव में रेत डालकर खानापूर्ति करके चली गई। अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया गया।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments