![]()
जयपुर के झोटवाड़ा से घूमने आए पर्यटक की मौत हो गई।
माउंट आबू में जयपुर के झोटवाड़ा से घूमने आए पर्यटक की मौत हो गई। वह अपने चार दोस्तों के साथ माउंट आबू घूमने आया था।
जयप्रकाश (20) पुत्र बंशीलाल जाखड़ अपने चार दोस्तों हिमांशु पारीक, श्याम पारीक, चिराग सोनी और अभिषेक यादव के साथ हिल स्टेशन घूमने आया था। टोल नाके के पास जंगल कॉर्नर रेस्टोरेंट के पास वे प्राकृतिक जल स्रोत के पास रुके। वहां जयप्रकाश का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।
उसे बचाने के लिए उसके दो दोस्त भी पानी में कूदे, लेकिन पानी गहरा होने और पूरी तरह तैरना न आने के कारण वे वापस बाहर आ गए। जयप्रकाश पानी में डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी प्रदीप डांगा के नेतृत्व में पुलिस टीम और नगर पालिका की आपदा रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला। मृतक के शव को राजकीय अस्पताल आबू पर्वत ले जाया गया, जहां से उसे ग्लोबल अस्पताल की मॉर्चुरी में रखा गया है। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments