![]()
बूंदी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बूंदी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तालेड़ा थाना इलाके में फैक्ट्री में मिट्टी डालने की बात को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने गोली चलाई थी।
पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के अनुसार तालेड़ा थाना पुलिस ने अर्जुन चौधरी और आकिब हूसैन उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया है। घटना 13 अगस्त को जमीतपुरा फैक्ट्री के पास हुई। पीड़ित सुरेश गुर्जर की शिकायत के अनुसार उनकी फैक्ट्री में मिट्टी डालने का काम चल रहा था। उनके ड्राइवर ने सूचना दी कि अर्जुन चौधरी और उसके साथी मिट्टी की गाड़ियां रोक रहे हैं।
सूचना मिलने पर सुरेश गुर्जर अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां अर्जुन चौधरी, आकिब हुसैन, भीमराज चौधरी, बंटी चौधरी और मुन्ना मौजूद थे। दोनों पक्षों में बहस हुई। आरोपियों ने लकड़ी, सरिया और पाइप से मारपीट की।
अर्जुन ने दो फायर किए, जिसमें एक गोली सुरेश के सीने में लगी। आरोपियों ने पीड़ित पक्ष की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। मामले में एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। आरपीएस अधिकारी हेमंत गौत्तम मामले की जांच कर रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments