प्रतापगढ़ में रविवार को पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले के 31 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में परीक्षा संपन्न होगी परीक्षार्थियों को सुबह 7 बजे से प्रवेश दिया गया। प्रवेश की अंतिम समय सीमा सुबह 8 बजे तक थी।
परीक्षा में कुल 18 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से 8,500 परीक्षार्थी बांसवाड़ा जिले से आए। सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक मशीन से स्कैनिंग की गई। साथ ही फेस आईडी की भी जांच की गई।
परीक्षार्थियों के नाक के कांटे, माथे पर लगी क्लिप और हाथों में बंधे धागे मौके पर ही हटवाए गए। चेकिंग दल पूरी सतर्कता से जांच में जुटा रहा। कर्मचारी चयन बोर्ड राजस्थान, जयपुर द्वारा आयोजित इस परीक्षा की पहली पारी में लगभग 9,000 अभ्यर्थी शामिल हुए।
परीक्षा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई। ड्रेस कोड का पालन कराया गया। पांच उड़नदस्तों ने औचक जांच की। एडीएम विजयेश पंड्या और एएसपी परबत सिंह ने केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की गई।




Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments