☜ Click Here to Star Rating



जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाईप लाईनों के अतिआवश्यक रख रखाव व सफाई की जाएगी। इसलिये 19 अगस्त को शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बन्द रहेगी ।

.

इस कारण शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 19 अगस्त को होने वाली जलापूर्ति 20 अगस्त को और 20 अगस्त को होने वाली जलापूर्ति 21 अगस्त को की जाएगी।

इन क्षेत्रों में बदलेगा शेड्यूल

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड एवं तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र सरस्वती नगर, कुडी भगतासनी, हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रों में 19 अगस्त को सुबह 10:00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी । इन क्षेत्रों में 20 अगस्त को की जाने वाली जलापूर्ति 21 अगस्त को एवं 21 अगस्त को की जाने वाली जलापूर्ति 22 अगस्त को होगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading