![]()
डूंगरपुर की सदर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
डूंगरपुर की सदर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपियों ने एक घर से जेवर और कैश चुरा लिए थे। मामले में पुलिस दोनों ही आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
सदर थाना अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि मीना पत्नी प्रकाश लोहार निवासी देवल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसने बताया कि 23 जुलाई को वह इलाज करवाने के लिए उदयपुर गई थी। देवर बालकृष्ण ओर सांस रेणुका देवी घर पर ही थे। दूसरे दिन देवर ने फोन कर घर में चोरी की सूचना दी थी। जिस पर वह उदयपुर से घर आई। घर ने अलमारी का दरवाजा टूटा और खुला पड़ा था। अलमारी से जेवर और कैश चोरी हो गया था।
मीना लोहार की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पालदेव, माथुगामडा, खेड़ा कच्छवासा, सती रामपुर समेत कई जगहों पर छानबीन करते भी आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने आरोपियों का पता लगाते हुए महेश पुत्र भैरा फेरा निवासी पाल देवल फेरा फला ओर राकेश पुत्र गटूलाल कटारा निवासी मुंगेना थाना दोवड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में दोनों ही आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली है। पुलिस आरोपियों ने चोरी हुए जेवर और कैश बरामदगी के प्रयास कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments