बाड़मेर शहर में चोरों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोरों ने रात के समय भाजपा नेता के घर के लोहे के सरियों से ताले तोड़कर कैश रुपए, सोने के आभूषण और बर्तन चुरा कर ले गए। सूचना मिलने पर रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल का मौका मुआयना किया ग
कैश और ज्वेलरी ले गए चोर
जानकारी के अनुसार, बाड़मेर शहर के खेमाबाबा नगर स्थित भाजपा नेता नरपत राज मूंढ 15 अगस्त को छुट्टी पर गांव गए थे। 16 अगस्त की रात करीब डेढ़ घर पहुंचे। घर के ताले टूटे देखकर उसके होश उड़ गए। घर कमरों में सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। वहीं लकड़ी की अलमारियों के ताले भी टूटे हैं। उसमें रखे 52 हजार कैश रुपए और सोने की अंगूठी चुरा ली। स्टील के बर्तन भी साथ ले गया।
सूचना मिलने पर रीको थानाधिकारी मनोज सामरिया सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचाे। चोरी स्थल का जायजा लिया।
गांव गए थे, पीछे से चोर घुसे
भाजपा नेता नरपतराज मूंढ ने बताया- स्वतंत्रता दिवस के दिन वह बाड़मेर शहर खेमाबाबा नगर स्थित मकान को बंद करके अपने गांव चले गए। देर रात जब पहुंचे तो मकान के ताले टूट हुए थे। 52 हजार कैश, अंगूठी और बर्तन चुरा कर ले गए। नरपतराज मूंढ पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हैं। लंबे समय बीजेपी से जुड़े हुए हैं। फिलहाल बाड़मेर जिला परिषद के सदस्य है।

लोहे के सरियों से तोड़े ताले, अलमारी से निकाले कैश रुपए व जेवरात।

पूरा सामान किया अस्त-व्यस्त।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments