☜ Click Here to Star Rating

दौसा के कृष्ण मंदिरों में आराध्य के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही हैं।

पंच महादेव की नगरी दौसा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। जिला मुख्यालय के गिरि​राज धरण मंदिर, गोविंददेवजी, स्वामीनारायण मंदिर और श्याम मंदिर चरणधाम की आकर्षक सजावट की गई है।

.

जन्माष्टमी पर गिरिराज धरण मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यहां ठाकुरजी के लिए वृंदावन में 3.50 लाख रुपए की लागत से तैयार कराई गई विशेष पोशाक धारण कराई गई। साथ ही मुम्बई से मंगवाए गए 1.50 लाख रुपए के जेवरात से भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया है।

दौसा के गिरिराज धरण मंदिर में भव्य झांकी सजाई गई है, भगवान को महंगी पोशाक और आभूषणों से सजाया गया है

दौसा के गिरिराज धरण मंदिर में भव्य झांकी सजाई गई है, भगवान को महंगी पोशाक और आभूषणों से सजाया गया है

मंदिर परिसर में ही कमल पंखुडियों पर सजाई गई कन्हैया की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही तो मंदिर की भव्य सजावट से पूरा इलाका जगमग हो गया है। मंदिर समिति के सचिव द्वारका प्रसाद टटार ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी मुख्य पर्व है, इसे लेकर भव्य झांकियां और सजावट की गई हैं।

मंदिर में रात 11 बजे भगवान का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा और मध्य रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव की महाआरती होगी। ठाकुरजी के दर्शनों के लिए पहुंचने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को धनिये की पंजीरी का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। इसके लिए 35 हजार पैकेट तैयार कराए गए हैं।

तस्वीरों में देखें जन्माष्टमी की झलकियां

मोदी का तिबारा स्थित मंदिर में गोविंददेवजी की हवामहल झांकी ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया।

मोदी का तिबारा स्थित मंदिर में गोविंददेवजी की हवामहल झांकी ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया।

गिरिराज धरण मंदिर में कमल पंखुड़ियों के बीच राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई है।

गिरिराज धरण मंदिर में कमल पंखुड़ियों के बीच राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई है।

दौसा के मंदिर में सजी राधा- कृष्ण दरबार की मनमोहक झांकी के दर्शन।

दौसा के मंदिर में सजी राधा- कृष्ण दरबार की मनमोहक झांकी के दर्शन।

गिरिराज धरण मंदिर में सजी द्वारिकाधीश की झांकी।

गिरिराज धरण मंदिर में सजी द्वारिकाधीश की झांकी।

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading