☜ Click Here to Star Rating



अजमेर में एक युवती की फोटो को एडिट कर वायरल करने और जबरन शादी के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की ओर से दोसा के एक युवक पर आरोप लगाते हुए रामगंज थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुर

.

रामगंज थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि कुछ सालों पहले उसकी युवक से पहचान हुई थी। युवक के द्वारा शादी के लिए दबाव बनाया गया जिसे उसने मना कर दिया था। आरोपी ने बातचीत के दौरान इंस्टाग्राम से उसकी कई फोटो ले लिए थे। उसने युवक से बातचीत बंद कर दी थी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसकी सगाई की जानकारी आरोपी को पता चली तो आरोपी ने उसकी फोटो को अपने साथ की फोटो जोड़कर एडिट करते हुए उसे वायरल कर दिया। उसके रिश्तेदारों के नंबर पर गलत मैसेज कर भी बदनाम किया जा रहा। रामगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading