![]()
रामपुरिया कॉलेज के सेंटर पर कतार बद्ध पटवार एग्जाम केंडिडेट्स।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा -2025 रविवार को बीकानेर में दो पारी में हो रही है। पहली पारी में बीकानेर के 42 परीक्षा केंद्रों पर 87.39 परसेंट उपस्थिति रही। पहली बारी के लिए सुबह सात बजे से परीक्षा केंद्रों पर लंबी
पहली पारी सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक परीक्षा होगी। एडमिट कार्ड पूर्व में जारी कर दिए गए है। जिले में 42 केन्द्रों में दो पारियों में परीक्षा होंगी। दोनों पारियों में 26 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगी। पहली पारी में 13 हजार 447 और दूसरी पारी में 13 हजार 300 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहली पारी के अभ्यर्थियों को प्रश्न-पत्र साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उनके पेपर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। चयन बोर्ड के दिशा निर्देशन अनुसार अभ्यर्थियों को संबंधित परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचना होगा।
परीक्षा शुरू होने के नियत समय से 1 घंटे पहले तक की परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति है। ऐसे में पहली पारी के लिए सुबह सात बजे प्रवेश शुरू किया गया और आठ बजे तक ही प्रवेश दिया गया। सख्ती के साथ सभी परीक्षा केंद्रों के गेट आठ बजे बंद कर दिए गए। दूसरी पारी में दोपहर 2 बजे के बाद अभ्यर्थियों को संबंधित केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बीकानेर में 28 दल और सात उड़न दस्ते गठित किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र की वीडियोग्राफी भी की जा रही है। बोर्ड की ओर से पटवारी भर्ती परीक्षा के तहत 3705 पदों पर भर्ती की जाएगी।
38 जिलों में होगी परीक्षा, 6.42 लाख अभ्यर्थी
पटवारी के 3705 पदों के लिए सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त को बीकानेर सहित राज्य के 38 जिलों में होगा। परीक्षा में 6.42 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
बीकानेर में पहली पारी
बीकानेर के 42 सेंटर पर 13 हजार 447 केंडिडेट्स को एग्जाम देना था। इसमें 11 हजार 751 केंडिडेट्स ही एग्जाम देने पहुंचे, जबकि 1696 केंडिडेट्स अनुपस्थित रहे। पहली पारी में किसी तरह की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments