भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिवस जन्माष्टमी शनिवार को शहर में श्रद्धा, हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों में आकर्षक सजावट व रोशनी के साथ ही ठाकुरजी व राधारानी का विशेष नयनाभिराम श्रृंगार किया गया।
शाम को विभिन्न मंदिरों व स्थानों पर कान्हा की विभिन्न लीलाओं को दर्शाती हुई आकर्षक झांकियां सजाई गई। भजन संध्याएं हुई। भक्त व्रत रख कर मंदिरों में ठाकुरजी का पंचामृत से अभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। रात्रि बारह बजे बीकृष्ण भगवान की जन्म आरती होगी।
नगर निगम की ओर इस साल जन्माष्टमी महोत्सव रीजनल कॉलेज के सामने स्थित नई चौपाटी पर मनाया जा रहा है। इसमें 20 से अधिक झांकियां है। साथ ही दहीं हांडी प्रतियोगित रोमांचक रहेगी। इसके साथ ही कृष्ण बनो प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी भी होगी। इसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

अजमेर के इंडिया मोटर्स सर्किल पर एक निजी कॉम्पलेक्स में राधा-कृष्ण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments