प्रतापगढ़ के कड़ियावद गांव में एक 18 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान लक्ष्मी मीणा पुत्री बालूराम मीणा के रूप में हुई है।
शुक्रवार शाम 5 बजे लक्ष्मी चारा काटने खेत पर गई थी। देर रात तक वो घर नहीं लौटी। रात करीब 10 बजे तलाश के दौरान उसकी चप्पल और हंसिया एक कुएं के पास मिले। परिजन और ग्रामीण कुएं में उतरे तो लक्ष्मी का शव मिला।

किशोरी लक्ष्मी का शव कुएं में पड़ा मिला।
108 एम्बुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के मामा के बेटे हरिशंकर मीणा ने बताया कि परिवार ने इस घटना को संदिग्ध माना है।
पिता बालूराम मीणा ने शनिवार दोपहर 2 बजे पुलिस को दी रिपोर्ट में कहा कि लक्ष्मी का मोबाइल भी गायब है।पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments