☜ Click Here to Star Rating


जयपुर से अबू धाबी के लिए उड़ान भरने वाली एतिहाद एयरलाइंस की फ्लाइट में टेक ऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद पायलट ने टेक ऑफ कैंसिल कर फ्लाइट को एप्रन में पहुंचाया। लेकिन देर रात तक फ्लाइट ठीक नहीं हो पाई। इसके बाद एयरलाइन कंपनी ने नाराज पैस

.

दरअसल, एतिहाद एयरलाइंस की फ्लाइट EY – 327 को जयपुर से अबू धाबी के लिए उड़ान भरनी थी। शनिवार रात 9 बजकर 35 मिनट पर फ्लाइट टेक ऑफ करने वाली थी। सभी पैसेंजर्स फ्लाइट में सवार होकर रनवे पर भी पहुंच गए थे। लेकिन अचानक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर से संपर्क कर फ्लाइट की टेक ऑफ को स्थगित कर फ्लाइट फिर से एप्रन में पार्क किया।

यहां एयरलाइन कंपनी के इंजीनियर और एयरपोर्ट पर मौजूद एक्सपर्ट की टीम फ्लाइट की तकनीकी खराबी को ठीक करने में जुटी। इस दौरान लगभग 4 घंटे से ज्यादा वक्त तक फ्लाइट में ही पैसेंजर्स को बैठाया रखा गया। लेकिन जब फ्लाइट की तकनीकी खराबी ठीक नहीं हो पाई। पैसेंजर्स को फ्लाइट से उतार एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में लाया गया। इसके बाद भी फ्लाइट ठीक नहीं हो पाई। एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद एयरलाइन कंपनी ने देर रात पैसेंजर्स को होटल में शिफ्ट किया।

पैसेंजर्स को फ्लाइट से उतार एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में लाया गया। इसके बाद होटल में शिफ्ट किया गया। (फाइल फोटो)

पैसेंजर्स को फ्लाइट से उतार एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में लाया गया। इसके बाद होटल में शिफ्ट किया गया। (फाइल फोटो)

पुश बैक की तकनीकी समस्या मिली

जयपुर एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार टेक ऑफ से ठीक पहले पायलट को फ्लाइट में पुश बैक की तकनीकी समस्या मिली थी। इसके बाद पायलट ने रनवे से फ्लाइट को एक बार फिर एप्रन में पहुंचाया। यहां फ्लाइट को एक्सपर्ट की टीम दुरुस्त करने में जुटी हुई है। वहीं, एयरलाइन कंपनी द्वारा पैसेंजर्स के लिए वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था करने की बात कही जा रही है।

15 घंटे बाद भी टेक ऑफ नहीं कर पाई

बता दें कि फिलहाल एतिहाद एयरलाइंस की फ्लाइट EY – 327 पिछले 15 घंटे के टेक ऑफ नहीं कर पाई है। फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर ही पार्क है। जहां एक्सपर्ट इंजीनियर फ्लाइट की तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने में जुड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें..

जयपुर-पुणे फ्लाइट आखिरी समय में रद्द:सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर भरनी थी उड़ान, एयरपोर्ट पर 60 से ज्यादा पैसेंजर परेशान

स्पाइस जेट एयरलाइंस ने संचालन कारण की वजह से आखरी वक्त पर जयपुर से पुणे जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया। जिसकी वजह से 60 से ज्यादा पैसेंजर्स को जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान होना पड़ा। (पूरी खबर पढ़ें)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading