Tag: Kota news

  • KCT NEWS – Kota Mandi, Grocery and Bullion Market Price | Mandi News: मांग बढऩे से मक्का व धान में तेजी, सोयाबीन व उड़द में मंदी – New Update

    KCT NEWS – Kota Mandi, Grocery and Bullion Market Price | Mandi News: मांग बढऩे से मक्का व धान में तेजी, सोयाबीन व उड़द में मंदी – New Update

    [ad_1]

    कोटाPublished: Oct 25, 2023 07:30:11 pm

    Kota Mandi: भामाशाहमंडी में बुधवार को 2 लाख कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। गेहूं 25, मक्का 100, धान 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे वहीं सोयाबीन 75 व उड़द 300 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे। लहसुन की आवक 4000 कट्टों की रही।

    makka.jpg

    Kota Mandi: भामाशाहमंडी में बुधवार को 2 लाख कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। गेहूं 25, मक्का 100, धान 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे वहीं सोयाबीन 75 व उड़द 300 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे। लहसुन की आवक 4000 कट्टों की रही। लहसुन 5000 से 15000 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।

    [ad_2]

    Kota Mandi, Grocery and Bullion Market Price | Mandi News: मांग बढऩे से मक्का व धान में तेजी, सोयाबीन व उड़द में मंदी – New Update

    Credit : Rajasthan Patrika

  • KCT NEWS – Woman was murdered by beating her with a stick | डंडे से पीट-पीट कर की थी महिला की हत्या – New Update

    KCT NEWS – Woman was murdered by beating her with a stick | डंडे से पीट-पीट कर की थी महिला की हत्या – New Update

    [ad_1]

    कोटाPublished: Oct 20, 2023 12:47:29 am

    साथ रहने वाला महिला का प्रेमी गिरफ्तार
    एक दिन पहले खुले मैदान में मिला था महिला का शव
    पुलिस ने किया वारदात का खुलासा

    डंडे से पीट-पीट कर की थी महिला की हत्या

    डंडे से पीट-पीट कर की थी महिला की हत्या

    सुकेत (कोटा). कोटा जिले के सुकेत पुलिस ने महिला की नृशंस हत्या का मात्र 24 घण्टे में खुलासा करते हुए महिला के प्रेमी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। खुलासे में सामने आया कि युवक ने लकड़ी के डण्डे से ताबडतोड वार कर महिला की हत्या की थी।
    थानाधिकारी विष्णु सिंह ने बताया कि कोटा स्टोन इन्डस्ट्रीयल एरिया में मंगलवार रात हुए महिला की नृशंस हत्या के मामले में प्रेमी गोविन्द मेघवाल पुत्र रुपलाल मेघवाल निवासी त्रिलोकपुरा तहसील सुसनेर मध्य प्रदेश हाल गली नम्बर 3 इन्डस्ट्रीज ऐरिया अमरपुरा चौराहा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मृतका के भाई अमित ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। जिसमे उसने अपनी बड़ी बहन सपना (30) का शव कुम्भकोट इन्ड्रस्ट्रीज ऐरिया में मिलने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। साथ ही एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया और साक्ष्य जुटाए। हत्याकाण्ड में सपना के साथ रहने वाले गोविन्द मेघवाल की संलिप्तता सामने आई तथा वह वारदात के बाद झालावाड़ फरार हो गया। पुलिस टीम ने आरोपी गोविंद को राउण्ड अप कर गहनता से पूछताछ की। गोविन्द ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
    ऐसे दी वारदात अंजाम
    आरोपी ने पूछताछ में बताया कि करीब एक-डेढ़ साल पहले उसकी दोस्ती सपना से हुई थी तथा वह उसके साथ रामगंजमण्डी इन्डस्ट्रीज ऐरिया अमरपुरा चौराहा कोटा स्टोन की फेक्ट्री में रहने लगी। सपना आए दिन शराब पीकर लडाई-झगडा करती थी। मंगलवार रात को भी दोनों के बीच झगडा हुआ तथा रात को सपना को शराब पिलाने के लिए पास में स्थित सुनसान जगह ले गया और वहां दोनों में शराब पीने के दौरान झगडा हो गया। इस पर गोविन्द ने लकडी के डण्डे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह क्वार्टर पर जाकर सो गया। सुबह उसकी लाश का पता चलने पर वहां से फरार हो गया।

    [ad_2]

    Woman was murdered by beating her with a stick | डंडे से पीट-पीट कर की थी महिला की हत्या – New Update

    Credit : Rajasthan Patrika

  • KCT NEWS – Woman’s body found in empty field, suspicion of murder expressed | खाली मैदान में मिला महिला का शव, हत्या की जताई आशंका – New Update

    KCT NEWS – Woman’s body found in empty field, suspicion of murder expressed | खाली मैदान में मिला महिला का शव, हत्या की जताई आशंका – New Update

    [ad_1]

    कोटाPublished: Oct 19, 2023 01:01:13 am

    एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंपा

    खाली मैदान में मिला महिला का शव, हत्या की जताई आशंका

    खाली मैदान में मिला महिला का शव, हत्या की जताई आशंका

    सुकेत (कोटा). कोटा जिले के सुकेत क्षेत्र के अमरपुरा इंडस्ट्रीज एरिया के खाली मैदान में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर सुकेत व रामगंजमण्डी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला के पास से मिले साक्ष्य के आधार पर उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। एफएसएल टीम ने घटना के साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंप दिया।
    अमरपुरा चौराहे के पास खाली ग्राउंड में बुधवार सुबह 9:30 बजे महिला का शव मिला। महिला की पहचान सपना (30) निवासी छत्रपुरा मध्यप्रदेश के रूप में हुई। महिला चौराहे के पास कोटा स्टोन की फैक्ट्री में काम करती थी। वह फैक्ट्री में बने मकान में युवक गोविंद (37) निवासी त्रिलोकपुरा मध्यप्रदेश के साथ लिव इन रिलेशनशिप में करीब दो वर्ष से रह रही थी। मंगलवार देर रात वारदात को अंजाम दिया गया। हत्यारों ने महिला के चेहरे को पत्थर से क्षत-विक्षत कर दिया। घटना के बाद से गोविंद और उसका साथी फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
    मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने महिला के हाथ से बाल बरामद किए हैं। टीम ने ब्लड सैंपल लिए हैं। महिला के पास पड़े खून से सने पत्थर को जब्त किया है। टीम का कहना है कि महिला के हाथों में बाल मिलने से प्रतीत होता है कि महिला और हत्यारे के बीच काफी संघर्ष हुआ था। महिला के साथ ज़बरदस्ती की भी आशंका जताई गई है।
    लोगों ने बताया कि मृतका और दो युवकों ने शराब पार्टी की थी। सम्भवतः शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। देर रात को तीनों को मोटरसाइकिल से फेक्ट्री से जाते हुए भी देखा गया। रात्रि से मृतका का प्रेमी और और उसका साथी फरार है।
    थानाधिकारी विष्णु सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंप दिया। मृतका के भाई अमित ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा। एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

    [ad_2]

    Woman’s body found in empty field, suspicion of murder expressed | खाली मैदान में मिला महिला का शव, हत्या की जताई आशंका – New Update

    Credit : Rajasthan Patrika