☜ Click Here to Star Rating


जोधपुर के बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में आज 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समारोह से पहले गौरव पथ स्थित शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे और पुष्पचक्र अर्पित करेंगे।

.

शहीद स्मारक से सीधे स्टेडियम पहुंचकर मुख्यमंत्री सुबह 9:05 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद राज्य पुलिस, आरएसी, एनसीसी और एनएसएस की टुकड़ियां परेड की प्रस्तुति देंगी।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर होगा, जो आसमान से राष्ट्रीय ध्वज पर पुष्प वर्षा करेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

स्कूलों के लगभग 1200 बच्चे देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। इसके लिए कई दिनों बच्चे रिहर्सल कर रहे हैं।

स्कूलों के लगभग 1200 बच्चे देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। इसके लिए कई दिनों बच्चे रिहर्सल कर रहे हैं।

बिना पास के एंट्री, सिक्योरिटी अलर्ट पर

जिला प्रशासन के अनुसार मुख्य समारोह में आम नागरिकों के प्रवेश के लिए किसी पास या प्रवेश पत्र की आवश्यकता नहीं होगी। जोधपुर के हर नागरिक इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बन सकेगा। कार्यक्रम के मद्देनजर स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

शैलेश लोढ़ा सहित कई आर्टिस्ट पहुंचेंगे

गायक पीयूष पंवार प्रजेंटेशन देंगे। टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फेमस एक्टर और कवि शैलेश लोढ़ा कार्यक्रम का समापन करेंगे।

संस्थानों की झांकियां और प्रदर्शनियां: जोधपुर के सभी प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों की आकर्षक झांकियां और प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी, जो उनकी उपलब्धियों को दर्शाएंगी।

….

स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

झुंझुनूं के शहीद सुरेंद्र मोगा को वायु सेना मेडल:राष्ट्रपति ने किया गैलेंट्री अवॉर्ड का ऐलान, मां बोलीं- बेटे की शहादत पर गर्व

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जांबाज जवानों को वीरता पुरस्कार (गैलेंट्री अवॉर्ड) देने की घोषणा की। इस सूची में मेहरादासी गांव के शहीद सुरेंद्र मोगा का नाम भी है। पूरी खबर पढ़िए…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading