☜ Click Here to Star Rating



स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने क्रूड ऑयल चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग के चार बदमाशों को शनिवार को अरेस्ट किया है। जमीन में बिछी पाइप लाइन में सुराख कर चुराए क्रूड ऑयल को सस्ते दामों में खरीदकर आगे बेचते थे। एसओजी गिरफ्त में चढ़े गिरोह के सरगना से पूछ

.

एडीजी (एटीएस व एसओजी) वी.के. सिंह ने बताया- क्रूड ऑयल चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग के बदमाश महावीर जाट (58) निवासी हरियाणा, सुदीप जिंदल उर्फ लाला (43) निवासी हापुड़ मेरठ, अशोक कुमार चौहान उर्फ फौजी (42) और उसके साले विजयपाल सिंह चौहान (40) निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को एसओजी ने शनिवार को अरेस्ट किया है।

उन्होंने बताया कि डीएसपी शिव कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने पिछले दिनों क्रूड ऑयल चोर गैंग के सरगना दिनेश उर्फ अनमोल उर्फ राहुल राठी (38) को अरेस्ट किया गया था। सरगना से पूछताछ में चोरी किए क्रूड ऑयल को सस्ते दामों में खरीदने वाले चारों आरोपियों के नाम सामने आए थे। एसओजी टीमों ने दबिश देकर चारों आरोपियों को धर-दबोचा। एसओजी की ओर से चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को रिमांड पर सौंपा गया है।

प्रॉफिट में बेचते थे आरोपी

गैंग सरगना दिनेश उर्फ अनमोल उर्फ राहुल राठी के खिलाफ 33 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। सरगना से पूछताछ में हरियाणा के हिसार के नारनोद में HPCL कंपनी की पाइप लाइन में सुराख करने की प्लानिंग के तहत काम करना बताया गया था। गिरफ्तार चारों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सरगना राहुल राठी से चोरी का क्रूड ऑयल खरीदते थे। सरगना राहुल राठी से करीब 20 रुपए प्रति लीटर में महावीर जाट चोरी का क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) खरीदता था। खरीदे गए ऑयल को सुदीप जिंदल और अशोक व विजय को करीब 27-28 रुपए प्रति लीटर में बेच देता था। खरीदे गए क्रूड ऑयल को ये लोग भी प्रॉफिट में आगे बेच देते थे। पूछताछ में सुदीप जिंदल ने 8 टैंकर (करीब 1.50 लाख लीटर) और अशोक-विजय ने 12 टैंकर (करीब 2 लाख लीटर) क्रूड ऑयल खरीदना बताया है।

FIR दर्ज पर हुई जांच में खुलासा

IOCL कंपनी की ओर से 13 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। जिसमें बताया कि कंपनी की ओर से गुजरात से हरियाणा क्रूड ऑयल पाइपलाइन जमीन में डाली हुई है। कोटपूतली के शाहजहांपुर टोल प्लाजा के पास सुरंग बनाकर क्रूड ऑयल चोरी किया गया है। गैंग ने एक जमीन लीज पर लेकर 8 फीट गहरा और 4 फीट चौड़ा सुरंग खोदी थी, जिससे क्रूड ऑयल चोरी के लिए पाइपलाइन तक पहुंचा जा सके। सुरंग के अंदर लाइट फिटिंग, CCTV और तेल चोरी के लिए पाइपलाइन में फिट किया वॉल्व मिला।

40 हजार लीटर क्रूड ऑयल बरामद

एसओजी ने करीब 40 हजार लीटर क्रूड ऑयल के साथ अन्य सामान बरामद किया। जांच में अंतरराज्यीय गैंग के सरगना राहुल राठी पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा गया। इनामी फरार सरगना राहुल राठी को एसओजी ने दिल्ली में दबिश देकर अरेस्ट किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading