![]()
मौके पर पंचनामा तैयार करती पुलिस।
सवाई माधोपुर के भैंरो दरवाजा के पास एक शव मिला। यहां शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अ
युवक था आदतन शराबी
फिलहाल पुलिस की ओर से शव के शिनाख्त के प्रयास किए। जिसके युवक की पहचान प पप्पू माली (40) पुत्र रामसहाय सैनी निवासी पुराना शहर के रूप में हुई है।
कोतवाली थाना अधिकारी हरलाल सिंह मीणा ने बताया कि शाम करीब 6:00 बजे कुछ लोगों ने भैरव दरवाजा स्थित पेट्रोल पंप के पीछे लटके नाले में एक शब्द पड़े होने की सूचना दी थी सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां पुलिस को इस सब पड़ा हुआ मिला सब की पहचान पप्पू माली के रूप में हुई है जो कि पैसे से ड्राइवर था। कोतवाल मीणा ने बताया आज दोपहर को लोगों ने भैंरो दरवाजे के पास स्थित जलदाय विभाग की पानी की टंकी के पीछे सड़क पर एक शराबी के पड़े होने की सूचना दी थी। जिसपर कोतवाली पुलिस की ओर शराबी को जगाकर अपने घर भेजा था। वहीं शाम को शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर देखा तो यह दोपहर वाले शराबी का ही शव था। जिसकी शिनाख्त पप्पू माली के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और घटना की जानकारी परिजनों को दे गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments