☜ Click Here to Star Rating



जयपुर में ओवर स्पीड XUV के आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन को रौंदने से मौत हो गई। स्वतंत्रता दिवस पर वह साइकिल से स्टेडियम में मॉर्निंग वॉक करने जा रहे थे। साइकिल को टक्कर के बाद रोड पर गिरे रिटायर्ड कैप्टन पर टायर चढ़ाकर XUV को महिला ड्राइवर भाग ले गई। एक

.

एक्सीडेंट थाने के कॉन्स्टेबल किशन गोस्वामी ने बताया- हादसे में गांधी पथ के मां वैष्णव नगर के रहने वाले नरसा राम जाजड़ा (64) पुत्र अमरा राम की मौत हो गई। वह इंडियन आर्मी से कैप्टन के पद से रिटायर्ड थे। 15 अगस्त को सुबह करीब 5:30 बजे वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक जाने के लिए साइकिल लेकर चित्रकूट स्टेडियम जाने को निकले थे। गांधी पथ पर गोपी कचौरी वाले से महज कुछ ही दूरी पर ओवर स्पीड XUV ने पीछे से साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कैप्टन नरसा राम साइकिल सहित रोड पर गिर गए। नरसा राम के ऊपर से बेकाबू XUV के टायर चढ़ गए। नरसा राम को रौंदते हुए ड्राइवर मौके से कार लेकर फरार हो गया।

पीछे से आ रहे बेटे ने संभाला हादसे के बाद मौके पर इकट्ठा हुए राहगीरों ने नरसा राम को संभाला। पीछे से वॉक करते हुए आ रहे बेटे धनराज को पिता नरसा राम गंभीर हालत में मिले। बेटे धनराज ने लोगों की मदद से घायल पिता नरसा राम को तुरंत SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेडिकल सूचना पर एक्सीडेंट थाना पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। पुलिस ने SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

CCTV फुटेज में कैद हुई करतूत वारदातस्थल के पास एक दुकान के बाहर लगे CCTV में एक्सीडेंट की करतूत कैद हो गई। सुबह करीब 5:45 बजे रोड किनारे साइकिल से जा रहे नरसा राम को पीछे से आई ओवर स्पीड XUV टक्कर मारते दिखाई दी। रोड पर गिरने के बाद कार के अगला-पिछला टायर नरसा राम पर चढ़ गया। हादसे के बाद भी ड्राइवर ने XUV नहीं रोकी। नरसा राम को रौंदते हुए कार को लेकर ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि एक्सीडेंट करने वाली XUV को महिला चला रही थी। पुलिस की ओर से कार व महिला ड्राइवर की तलाश की जा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading