☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2023 के पदों के लिए 8वें चरण के इंटरव्यू 25 अगस्त से शुरू होंगे। इंटरव्यू 18 सितम्बर तक चलेंगे। बता दें कि 21 अप्रैल से इंटरव्यू का पहला चरण शुरू किया

.

साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट्स को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र, अटेस्टेशन फार्म एवं सेवा प्राथमिकता क्रम की दो प्रतियां और संलग्नक दस्तावेजों की एक स्वहस्ताक्षरित प्रति (मूल दस्तावेजों सहित) साक्षात्कार के समय आयोग में प्रस्तुत करनी होगी। आयोग द्वारा साक्षात्कार पत्र ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे और न ही ऑफलाइन विस्तृत आवेदन पत्र तथा सेवा प्राथमिकता क्रम स्वीकार किए जाएंगे।

बता दें कि आयोग की ओर से इस भर्ती का विज्ञापन 28 जून 2023 को जारी किया गया था। प्रारंभ में कुल 905 पद (राज्य सेवाएं 424 एवं अधीनस्थ सेवाएं 481) के लिए अभ्यर्थियों से 1 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक आवेदन प्राप्त किए गए थे। बाद में पद बढ़ा कर 972 (राज्य सेवाएं 491 एवं अधीनस्थ सेवाएं 481) कर दिए गए।

आरएएस -2023 में 972 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई और करीब 7 लाख ने आवेदन किए।

आरएएस -2023 में 972 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई और करीब 7 लाख ने आवेदन किए।

6 लाख 96 हजार 969 कैंडिडेट्स ने किया था आवेदन

  • आरएएस-2023 भर्ती के लिए 6 लाख 96 हजार 969 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए। इनके लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक किया गया।
  • परीक्षा में कुल 4 लाख 57 हजार 927 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। आपत्तियों के परीक्षण उपरांत 20 अक्टूबर 2023 को आरएएस (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 का परिणाम जारी किया गया था।
  • प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में सफल रहे 19355 अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 एवं 21 जुलाई 2024 को किया गया था। इसका रिजल्ट 2 जनवरी 2025 को जारी किया गया।
  • इसमें 2168 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया। इसमें 2 कैंडिडेट्स के रिजल्ट शील्ड कवर रखे गए। 20 का रिजल्ट कैंसिल किया गया। 3 का प्रशासनिक कारणों से होल्ड किया।
आरएएस-2024 भर्ती 733 पदों पर निकाली गई थी और प्री-मैंस एग्जाम हो चुके।

आरएएस-2024 भर्ती 733 पदों पर निकाली गई थी और प्री-मैंस एग्जाम हो चुके।

आरएएस मैन्स-2024 के रिजल्ट का इंतजार

  • राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आरएएस-2024 भर्ती 733 पदों पर निकाली गई थी।
  • 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं।
  • आरएएस प्री 2024 एग्जाम 2 फरवरी को हुआ। इसमें 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स में से 21 हजार 539 पास हुए।
  • मुख्य परीक्षा 17 और 18 जून 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा अजमेर और जयपुर में कुल 77 केंद्रों पर हुई थी।
  • परीक्षा के पहले दिन सामान्य अध्ययन (पेपर-1) में 84.44% और सामान्य अध्ययन (पेपर-2) में 83.78% अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
  • अब रिजल्ट का इंतजार है।
आरएएस-2024 की मुख्य परीक्षा 17 और 18 जून 2025 को आयोजित की गई थी

आरएएस-2024 की मुख्य परीक्षा 17 और 18 जून 2025 को आयोजित की गई थी



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading