☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर में मदार बड़ा तालाब लबालब हो गया। अब तालाब का पानी नहर के जरिए सीधे फतहसागर झील में पहुंच रहा है।

राजस्थान में मौसम विभाग ने आज 28 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को अजमेर, पाली, जोधपुर समेत दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के शहरों में अच्छी बारिश हुई। अजमेर में 3 इंच से ज्यादा पानी बरसा।

.

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसून ट्रफ शनिवार को दक्षिण में शिफ्ट हो गई, जिसके असर से अगले तीन दिन उदयपुर, कोटा, जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना है।

शनिवार को सबसे ज्यादा बरसात अजमेर के किशनगढ़ में 80MM दर्ज हुई। अजमेर के ही नसीराबाद में 64MM, अजमेर शहर में 14, जोधपुर के भोपालगढ़ में 29, भीलवाड़ा के हुरड़ा में 11, राजसमंद के देवगढ़ में 15, खमनोर में 18MM बरसात हुई।

पाली के फालना और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह 9 बजे तक बारिश हुई। जालोर में भी रुक-रुक कर बारिश हुई। उधर, उदयपुर में मदार बड़ा तालाब शनिवार को लबालब हो गया और चादर चल गई। 24 फीट क्षमता वाले मदार तालाब का पानी नहर के जरिए सीधे फतहसागर झील में पहुंच रहा है।

बंगाल की खाड़ी में बैक टू बैक सिस्टम बनेंगे मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में मानसून ट्रफ जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, गुना से होकर गुजर रही है। अगले कुछ दिन बंगाल की खाड़ी में बैक टू बैक सिस्टम बनेंगे, जिससे राज्य में अगले सप्ताह से बारिश बढ़ने की संभावना है। इस सिस्टम का सर्वाधिक असर दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के जिलों में होगा। इसके असर से उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया ह

पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा राजस्थान में पूर्वी हवाओं से उमस बढ़ गई। कई शहरों में ह्यूमिडिटी का लेवल 75 से 90 के बीच दर्ज हुआ। जैसलमेर, बीकानेर समेत सीमावर्ती जिलों में पश्चिमी हवाओं का प्रभाव होने से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शनिवार को सबसे ज्यादा गर्मी इन दोनों जिलों में रही।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading