आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां रामगढ़ बांध इलाके में मंगलवार को ड्रोन से कृत्रिम बारिश करवाने का प्रयास विफल रहा। बादल काफी ऊपर थे, लेकिन ड्रोन 400 फीट तक ही उड़ा पाए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें…
1. जयपुर में कृत्रिम बारिश की पहली कोशिश फेल हुई जयपुर के रामगढ़ बांध इलाके में आज (मंगलवार) ड्रोन से कृत्रिम बारिश करवाने का पहला प्रयास फेल हो गया। बादल काफी ऊपर थे। इसलिए क्लाउड सीडिंग नहीं हुई। ड्रोन 400 फीट तक ही उड़ा पाए। इससे ऊपर उड़ाने की अनुमति नहीं थी। पढ़ें पूरी खबर…

2. भागवत बोले- भगवान से प्रार्थना है मेरा दिमाग ठीक रहे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- भारत विश्व में अपना स्थान बना रहा है। विश्व में बड़ी ताकत है, लेकिन उसके बावजूद भारत अपना स्थान बना रहा है। भागवत ने मंगलवार को सीकर के रैवासा धाम में संत राघवाचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया। संघ प्रमुख ने कहा- भगवान से प्रार्थना है कि मेरा दिमाग ठीक रहे। पढ़ें पूरी खबर…

3. राजस्थान के स्टूडेंट ने भरा उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को होगा। जैसलमेर के रहने वाले जलालुद्दीन (38) सोमवार को राज्यसभा पहुंचे और 15 हजार रुपए की डिपॉजिट राशि जमा करके नामांकन पत्र दाखिल किया है। जलालुद्दीन इससे पहले वार्ड पंच, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी नामांकन कर चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर…
4. 25 साल पुराना मालपुरा दंगा केस- सभी 13 आरोपी बरी टोंक के मालपुरा दंगा मामले से जुड़े एक केस में मंगलवार को सांप्रदायिक दंगा मामलों की विशेष अदालत ने सभी 13 आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। अदालत ने अपने फैसले में पुलिस की जांच पर सवाल खड़े किए। अदालत ने कहा- इस मामले में तीन जांच अधिकारी रहे। किसी ने भी मामले की ठीक तरह से जांच नहीं की। पढ़ें पूरी खबर…
5. डिजिटल जनगणना में घर बैठे खुद भर सकेंगे फॉर्म जनगणना के लिए राजस्थान में भी तैयारियां शुरू हो गई है। पहली बार डिजिटल जनगणना होने जा रही है। इस बार लोग खुद भी जनगणना कर सकेंगे। इसके लिए सेल्फ सेंसस वेब पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। बाद में इस ब्योरे की जांच कर उसे वेरिफाई किया जाएगा। जनगणना के लिए सरकारी कर्मचारी घर-घर जाएंगे। डिजिटल फॉर्मेट में टैबलेट में ब्योरा भरेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
अब 5 अहम खबरें…
6. जयपुर में दो पक्षों में झगड़ा, युवक को कुल्हाड़ी से काटा जयपुर के मौजमाबाद इलाके में मंगलवार सुबह रास्ते की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। झगड़े में एक युवक की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर…

7. मध्य प्रदेश के कूनो से राजस्थान आया चीता मध्य प्रदेश के कूनो से एक मादा चीता राजस्थान आ गई। मादा चीता ‘ज्वाला’ 130 किलोमीटर दूर सवाई माधोपुर जिले के बालेर गांव पहुंच गई और यहां एक बाड़े में बकरी का शिकार कर लिया। मंगलवार सुबह 6 बजे ग्रामीणों ने बाड़े में चीता को देखा तो टाइगर रिजर्व टीम को सूचना दी। पढ़ें पूरी खबर…

8. पेट्रोल पंप पर सो रहे श्रद्धालु को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत जालोर के बिशनगढ़ थाना इलाके में रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे जातरू (श्रद्धालु) को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। वह साथियों के साथ रात को एक पेट्रोल पंप के परिसर में सो गया था। इस दौरान ट्रैक्टर उसे कुचल गया। साथियों का आरोप है कि हॉस्पिटल में सही इलाज नहीं मिला, ऐसे में उसकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…

9. झाड़-फूंक के चक्कर में गई मां और 2 बच्चों की जान बारां में झाड़-फूंक के चक्कर में मां और 2 बच्चों की मौत हो गई। तीनों को मंगलवार सुबह 5 बजे सोते समय कॉमन करैत सांप ने डस लिया था। परिजन हॉस्पिटल ले जाने की बजाय तीनों को झाड़-फूंक के लिए एक स्थान पर ले गए थे, जिससे वे बच नहीं पाए। मामला शाहाबाद के केलवाड़ा थाना इलाके का है। पढ़ें पूरी खबर…
10. सांड ने महिला को सींगों से उठाकर 10 फीट दूर पटका भरतपुर में सांड ने महिला को सींगों से उठाकर करीब 10 फीट दूर फेंक दिया। वह सामान लेने बाजार जा रही थी। तभी पीछे से दो सांड भागते आए। इनमें से एक ने महिला पर हमला कर दिया। इससे महिला घायल हो गई। मामला कोतवाली थाना इलाके का सोमवार शाम का है। पढ़ें पूरी खबर…

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments