![]()
कोटा शहर की बिजली व्यवस्था का कार्य संभाल रही निजी बिजली कंपनी KEDL की ओर से विद्युत लाइनों के रखरखाव का कार्य जारी है। इसके चलते आज शहर के अलग अलग इलाकों में विद्युत लाइनों के मेंटेनेंस के चलते 4 से 5 घंटे तक का शटडाउन लिया गया है।
इन इलाकों में बिजली कटौती रहेगी सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चंद्रेसल मैन रोड, पानी की टंकी काला तालाब,गवर्नमेंट डिस्पेंसरी, कालाजी की टपरी, मुरली जी की दुकान, पार्वती पुरम, राम सरोवर कॉलोनी, भारत विहार, देवनारायण मंदिर के पास, अब्दुल कलाम आवास योजना, चंद्रसेल पुलिया, डिफेंस कॉलोनी, महाराणा प्रताप रेजीडेंसी, विकास नगर, सुखदेव रेजीडेंसी, पार्वती पुरम एक्सटेंशन के पास 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कैंत की चौकी, बजाज खाना, घंटाघर, अग्रसेन मार्केट, शास्त्री मार्केट, भैरू गुदड़ी, मकबरा थाना, हिरण बाजार, चौथ माता बाजार, अनाज कटला, गौरी होटल की गली, चर्च की गली इलाकों की 5 घंटे की बिजली कटौती की जाएगी।
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक रोड नं. 3,4,5, कमल ऑटो के आसपास, रेजोनेंस, सिटी मॉल के पीछे, वाइब्रेंट, राजस्थान स्टील के आसपास, पुरुषार्थ भवन, निंबासिया स्टेबलाइजर के आसपास, मोहता इंडस्ट्रीज इलाके की 2 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments