नारनौल बस स्टैंड से निकलती हुई बस
हरियाणा के यात्रियों को राजस्थान का सफर करने के लिए अब अपनी जेबें ज्यादा ढीली करनी पड़ रही हैं। इसकी वजह है कि राजस्थान परिवहन निगम की ओर से किराए में 10% से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। यह सभी प्रमुख बस कैटेगरी जैसे साधारण, एक्सप्रेस, सेमी डीलक्स, डीलक
ऐसा होने के बाद रोजाना प्रदेश से राजस्थान जाने वाले हजारों लोगों पर इसका असर पड़ रहा है। उन्हें राजस्थान के विभिन्न शहरों में जाने के लिए 10 से लेकर 40 रुपए तक ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं। खास बात ये है कि हरियाणा रोडवेज ने किराया नहीं बढ़ाया है, लेकिन जैसे राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेंगे तो किराया राजस्थान की बढ़ी हुई दरों के हिसाब से ही देना होगा।
बता दें कि हरियाणा का सबसे बड़ा बॉर्डर राजस्थान से लगता है। प्रदेश के महेंद्रगढ़ जिले की 3 ओर की सीमाएं राजस्थान से टच हैं। इसके अलावा भिवानी, हिसार, सिरसा, रेवाड़ी, नूंह, पलवल और गुरुग्राम की सीमा भी राजस्थान से लगती है। इसलिए रोजाना हजारों की संख्या में लोग राजस्थान की ओर सफर करते हैं, जिनमें जयपुर और कोटा जाने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा होती है।

यहां जानिए हरियाणा के यात्रियों पर कैसे भारी पड़ रही बढ़ोतरी…
- राजस्थान में 8 अगस्त से बढ़ गया था किराया: 8 अगस्त को राजस्थान परिवहन निगम की ओर से किराया बढ़ोतरी के आदेश जारी किए थे। हरियाणा रोडवेज की बस में राजस्थान की सीमा तक पहले की तरह किराए दर लागू है। जैसे ही हरियाणा रोडवेज राजस्थान में प्रवेश करेगी, साधारण बस में एक रुपया प्रति किलोमीटर किराया बढ़ जाएगा। वहीं, यात्रियों को राजस्थान से वापस आते समय प्रति किलोमीटर एक रुपए के हिसाब से किराया देना पड़ रहा है। इसके अलावा यात्रियों को राजस्थान रोडवेज की बसों में हरियाणा प्रदेश में प्रति किलोमीटर एक रुपए किराया देना होगा।
- लग्जरी में 210 पैसे की हुई बढ़ोतरी: साधारण बस में पहले प्रति किलोमीटर 85 पैसे किराया जाता था। अब बढ़ाकर प्रति किलोमीटर किराया 95 पैसे कर दिया गया है। एक्सप्रेस बसों का प्रति किलोमीटर किराया 90 पैसे से बढ़ाकर 100 पैसे कर दिया गया है। डीलक्स बस में प्रति किलोमीटर किराया 90 पैसे से बढ़ाकर 110 पैसे कर दिया गया है। नॉन एसी बस में किराया बढ़ाकर 110 से 125 पैसे कर दिया गया है। AC बस का किराया 165 पैसे से बढ़ाकर 180 पैसे प्रति किलोमीटर कर दिया है। AC सुपर लग्जरी बस में प्रति किलोमीटर किराया 190 से 210 पैसे कर दिया गया है।
- उदाहरण से जानिए कैसे बढ़ेगा किराया: उदाहरण के लिए पहले नारनौल से राजस्थान के कोटपूतली तक का किराया 60 रुपए था, अब यात्रियों को 61 रुपए देने पड़ रहे। नारनौल से नांगल चौधरी जाते समय किराया 30 रुपए है, लेकिन वापसी पर 30 की बजाय 31 रुपए देना होगा। हरियाणा रोडवेज की बस जैसे ही राजस्थान सीमा में प्रवेश करती है, किराया एक रुपया बढ़ जाता है। कोटपूतली से नारनौल आने वाले यात्रियों को अपने बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त एक रुपए का भुगतान करना पड़ रहा। वहीं, नारनौल से कोटपूतली जाते समय यात्रियों को राजस्थान में प्रवेश करते ही एक रुपए अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा।
- नारनौल से जयपुर के उदाहरण से समझिए: नारनौल अड्डा इंचार्ज ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि नारनौल से जयपुर की दूरी करीब 168 किलोमीटर है। अगर किसी को जयपुर जाना हो तो नारनौल से हरियाणा के बॉर्डर तक 35 किलोमीटर रायपुर तक का किराया 45 रुपए है। इसके बाद राजस्थान में प्रति किलोमीटर 95 पैसे का इजाफा हो जाएगा। ऐसे में बचे हुए 133 किलोमीटर का किराया 95 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से 126 रुपए लगेगा। इसमें टोल टैक्स अलग है।
यहां जानिए राजस्थान परिवहन निगम ने कैसे बढ़ाया किराया…


परिचालकों को हो रही है परेशानी इंटक यूनियन के जिला प्रधान हंसराज यादव का कहना है कि पहले किराया राउंड फिगर में होता था, लेकिन अब राजस्थान सरकार ने किराए में बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद हरियाणा रोडवेज बस के परिचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले नारनौल से कोटपूतली का किराया 60 रुपए होता है, लेकिन अब 61 रुपए हो गया है। नौ रुपए देने में परिचालकों को परेशानी हो रही है।
समस्या का समाधान करने में जुटा विभाग इस बारे में नारनौल बस स्टैंड के सीआई ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि राजस्थान परिवहन निगम की ओर से किराया बढ़ाए जाने के बाद यह बदलाव लागू करना जरूरी था। मगर, परिचालकों को अब छुट्टे पैसे को लेकर परेशानी आ रही है। इसे लेकर समाधान निकालने पर विचार चल रहा है।
—————————
हरियाणा रोडवेज से जुड़ी ये खबर पढ़ें…
हरियाणा रोडवेज बस की ट्रैकिंग के लिए एप तैयार:यात्रियों को मिलेगी रियल टाइम लोकेशन, विज बोले- दो महीने बाद शुरू होगी

हरियाणा में बस संचालन और बस स्टेशनों को हाईटेक बनाने की तैयारी आखिरी चरण में पहुंच गई है। बसों और बस स्टेशनों को हाईटेक बनाया जा रहा है। इसके लिए एक एप भी बनाया जा रहा है। जिससे यात्रियों का सफर और ज्यादा आसान हो सकेगा। (पूरी खबर पढ़ें)
हरियाणा के हर गांव में जाएगी रोडवेज बस:सभी महाप्रबंधकों को लेटर जारी; सूबे में 7,243 गांव, विज बोले- जो वादा किया वो निभाया

हरियाणा के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर अनिल विज ने आज प्रदेशवासियों को प्रत्येक गांव में बस सुविधा मुहैया करवाने की सौगात दी है। उन्होंने कहा है कि राज्य के सभी गांवों में हरियाणा रोडवेज की बसें यात्रियों को सेवाएं देंगी। विज ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक गांव में ग्रामीणों को बस सुविधा मुहैया करवाने के लिए हरियाणा राज्य परिवहन के महानिदेशक द्वारा सभी महाप्रबंधकों को लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments