अजमेर के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष की पत्नीसे पर्स लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार बदमाश ने घर के बाहर ही नगदी और जेवर से भरा बैग लेकर भाग गया।
महिला के बेटे की ओर से क्लॉक टावर थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित सुदामा के पुत्र शुभम शर्मा ने मुकदमा दर्ज करवाया है। शर्मा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ जयपुर से अजमेर आए था। घर के बाहर कार खड़ी कर घर पर जा रहे थे। तभी मोटरसाइकिल पर एक बदमाश आया और मां संगीता शर्मा के हाथ से पर्स छीन लिया।
पीड़ित ने बताया कि बदमाश के द्वारा मां सड़क पर गिराकर घसीट कर पर्स ले गया। पर्स में 30 हजार नगदी, एक सोने का 2 तोले का मंगलसूत्र और चांदी की अंगूठी सहित अन्य दस्तावेज थे। बदमाश अजय नगर की ओर भाग गया। क्लॉक टावर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गश्त को लेकर सवाल खड़े किए
महिला के बेटे शुभम शर्मा ने बताया कि पर्स को बचाने के चक्कर में मां के द्वारा भी काफी संघर्ष किया गया। लेकिन वह मां को गिरकर घसीटा हुआ ले गया। इस दौरान उनके हाथ पैरों में चोट आई है।
घटना के बाद से भय का माहौल है। घटना के तुरंत बाद कंट्रोल में सूचना दी थी। लेकिन 1 घंटे तक कंट्रोल रूम से कोई अपडेट नहीं आया। संबंधित थाने पर जाकर सूचना देनी पड़ी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की थी। घटना के बाद से क्षेत्रवासी बहुत आहत है। कार पार्किंग के जगह सीसीटीवी लगा हुआ है।
जिसमें रेकी करता हुआ दिखाई दिया है। क्षेत्र में डर के कारण लोगों ने रात में वॉक करना बंद कर दिया है। पुलिस को रात में गश्त बढ़कर इस तरह की घटनाओं को रोकना चाहिए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments