जयपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यादव युवक मंडल की ओर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
जयपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यादव युवक मंडल की ओर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सीतारामजी मंदिर से शुरू हुई। यह नाहरगढ़ थाना, छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़ होते हुए रामगंज घोषियों के रास्ते तक पहुंची।
शोभायात्रा में भगवान श्री कृष्ण की झांकी सजाई गई। इसमें हाथी, घोड़े, ऊंट और बग्घियां शामिल थीं। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। महिलाओं ने केसरिया साफा पहना। कान्हा के गीतों पर सभी लोग नृत्य करते नजर आए।

महंत सियाराम दास, घाट के बालाजी महंत सुदर्शनाचार्य, बालकृष्ण शास्त्री महाराज, विधायक गोपाल शर्मा, भाजपा शहर अध्यक्ष अमित गोयल और महापौर कुसुम यादव ने आरती कर यात्रा की शुरुआत की।
कनक बिहारी मंदिर के महंत सियाराम दास, घाट के बालाजी महंत सुदर्शनाचार्य, बालकृष्ण शास्त्री महाराज, विधायक गोपाल शर्मा, भाजपा शहर अध्यक्ष अमित गोयल और महापौर कुसुम यादव ने आरती कर यात्रा की शुरुआत की।

महापौर कुसुम यादव ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के नियमों का पालन करने से जीवन सार्थक होता है।
महापौर कुसुम यादव ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के नियमों का पालन करने से जीवन सार्थक होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से संस्कृति और परंपरा मजबूत होती है। उन्होंने लोगों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments