श्रीगंगानगर| पुरानी आबादी में टावर रोड के पास जलदाय विभाग की 16 इंच की मुख्य पाइपलाइन टूट गई। शनिवार सुबह 6 बजे पाइपलाइन के टूटने की सूचना के बाद आसपास के एरिया को सप्लाई देने वाली इस मुख्य लाइन की सप्लाई को बंद कर दिया गया। वहीं, संबंधित वार्डों में
इस कारण पीएचईडी की पुरानी लाइन के उपभोक्ताओं को पेयजल सप्लाई नहीं मिल पाई। जबकि विभाग के एईएन कृष्ण कुमार धारीवाल के अनुसार पुरानी आबादी में एलएंडटी की लाइनों से सप्लाई दी जाती है। यह पुरानी लाइन तो गर्मी के दिनों में पेयजल सप्लाई की शिकायतों का समाधान करने के लिए आपात स्थिति के लिए चार्ज की गई थी। यह सुबह दो तीन जगह से टूट गई थी। दो जगह से इसे ठीक किया गया है जबकि एक जगह से सुबह तक ठीक हो पाएगी। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान में इस लाइन से पानी की सप्लाई न के बराबर ही दी जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments