जिंस पहनकर भी पहुंच गए कैंडिडेट्स, भरवाए एफिडेविड।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से रविवार को पटवारी भर्ती परीक्षा ली जा रही है। अजमेर में दोनों पारियों में 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी रजिस्टर्ड है। शहर के 27 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो पारियों में हो रही है।
पहली पारी सुबह 9 से शुरू हुई, जो दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी अपराह्न 3 से शाम 6 बजे तक होगी। कैंडिडेट्स को एक घंटे पहले चेकिंग कर एन्ट्री दी गई। सुरक्षा के भी सेन्टर पर पुख्ता बंदोबस्त रहे।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर के सेंटर पर जिंस पहनकर आए कैंडिडेट्स को एफिडेविड भरना पड़ा। कुछ कैंडिडेट्स आठ बजे बाद पहुंचे तो उनको एन्ट्री नहीं दी गई।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर के सेंटर पर कुछ कैंडिडेट्स आठ बजे बाद पहुंचे तो उनको एन्ट्री नहीं दी गई।
जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि पहली पारी का पेपर परीक्षा समाप्ति के बाद केंद्रों पर ही जमा किया जाए। इसे अभ्यर्थियों को नहीं दिया जाए। इसके पीछे मकसद यही बताया जा रहा है कि परीक्षा में बैठ रहे दूसरी पारी के अभ्यर्थियों को पहली पारी के पेपर का पैटर्न पता नहीं लगे। जबकि दूसरी पारी के अभ्यर्थी परीक्षा के बाद अपने पेपर ले जा सकेंगे। पहली पारी के पेपर सेंटरों पर ही जमा किए जाएंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है।

बैग व अन्य सामान सेंटर के बाहर ही रखवाए गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments