एसके स्कूल परीक्षा केंद्र पर एंट्री के लिए लगी कैंडीडेट्स की लाइन।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 आज सीकर जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में आयोजित हो रही है। इस परीक्षा के लिए जिले के 10,048 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है, जो 3,705 पदों के लिए कॉम्पिटेटिव एग्जाम दे

सीकर के एसके स्कूल परीक्षा केंद्र पर गहन जांच और एडमिट कार्ड चेक करने के बाद ही कैंडिडेट्स को एंट्री दी गई।
हालांकि, शेखावाटी क्षेत्र में सबसे अधिक स्कूल-कॉलेज होने के बावजूद भी एक लाख से अधिक बेरोजगार युवाओं को परीक्षा देने के लिए अन्य जिलों में जाना पड़ा है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है।
कई कैंडिडेट्स ने बताया- उन्होंने सीकर में परीक्षा केंद्र की मांग की थी, लेकिन उन्हें जयपुर जैसे अन्य शहरों में केंद्र आवंटित किए गए। एक कैंडिडेट्स ने कहा- रास्ते में समय और पैसे की बर्बादी के साथ यात्रा का तनाव अलग है। इस स्थिति ने स्थानीय युवाओं में नाराजगी पैदा की है, क्योंकि सीकर में शिक्षा के ढांचे के बावजूद उन्हें अन्य जिलों में भटकना पड़ रहा है।

सीकर जिले में कम परीक्षा केंद्र होने के कारण जिले के एक लाख से अधिक युवाओं को बाहरी जिलों के एग्जाम सेंटरों पर एग्जाम देने के लिए जाना पड़ा।
स्थानीय स्तर पर हो परीक्षा केंद्र
सीकर सांसद अमराराम ने इस मुद्दे पर सदन में सवाल उठाया था। जिसका जवाब देते हुए सरकार ने स्पष्ट किया कि भविष्य में स्थानीय स्तर पर अधिक केंद्र बनाने पर विचार किया जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार को युवाओं की सुविधा के लिए ठोस कदम उठाने होंगे, ताकि उन्हें अनावश्यक यात्रा न करनी पड़े।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments