![]()
दौसा में 16 केंद्रों पर पटवारी भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है।
कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आज 3705 पदों के लिए पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसके लिए दौसा जिले में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो पारियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में 12 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिन्हें पुलिस व एग्जाम स्ट
पहली पारी सुबह 9 से 12 बजे और दूसरी पारी अपराह्न 3 से 6 तक रहेगी। इनमें पहली व दूसरी पारी में 6-6 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला मुख्यालय पर 9 सरकारी व 7 प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में केन्द्र बनाए हैं।
परीक्षा के लिए 3 फ्लाइंग टीम तैनात की गई हैं। टीम में एक आरएएस, एक आरपीएस, एक शिक्षा विभाग के अधिकारी को शामिल किया गया है। सरकारी संस्थान केंद्र में 1 व निजी संस्थान में 2 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं।
वहीं पेपर सेंटर्स तक पहुंचाने तथा परीक्षा के बाद वापस लाने के लिए कुल 12 टीम बनाई हैं। इनमें 6 टीम सुबह और 6 टीम शाम को तैनात रहेंगी। छोटे केंद्र पर 2 व बड़े केंद्रों पर 4-4 पुलिसकर्मी तैनात रहे। इस बार पहली पारी के अभ्यर्थियों को परीक्षा के बाद प्रश्न पत्र साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments