राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से पटवारी भर्ती परीक्षा-2024 रविवार को शुरू हुई। उदयपुर के 39 परीक्षा केन्द्रों पर दो पारी में यह परीक्षा आयोजित हो रही है। पहली पारी की परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होकर 12 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को एक घंटे
कुल पंजीकृत 11796 अभ्यर्थियों में से 10755 एग्जाम में बैठे, जबकि 1041 अनुपस्थित रहे। सेंटर पर सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त रहे। प्रत्येक सेंटर पर करीब दो पुलिस जवान तैनात हैं। पुख्ता चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई। दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से शुरू हुई पटवारी भर्ती परीक्षा में शहर के सरकारी फतह स्कूल सेंटर पर कक्षा कक्ष की जानकारी देखते अभ्यर्थी।
उदयपुर में 10 किमी से भी ज्यादा दूरी के तीन केन्द्र हैं जिनमें राउमावि देबारी 15 किमी, राउमावि एकलिंगपुरा 12 किमी और राउमावि बड़गांव 10 किमी है। सभी परीक्षा केन्द्रों प्रभारियों को निर्देश हैं कि पहली पारी समाप्ति के बाद पेपर केन्द्रों पर ही जमा किया जाए। इसे अभ्यर्थियों को नहीं दिया जाए।

डॉक्यूमेंट सहित पुख्ता चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments