![]()
प्लॉट-दुकान के म्यूटेशन भरने के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत लेने का आरोपी पटवारी अशोक। जिसे एसीबी टीम ने शनिवार को रंगें हाथों पकड़ा।
एसीबी पाली द्वितीय इकाई की टीम ने शनिवार को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए अशोक पटवारी, पटवार मंडल सिरियारी (मारवाड़ जंक्शन) को पकड़ा। आरोपी ने परिवादी से उसके प्लॉट-दुकान के म्यूटेशन भरने के बदले रिश्वत मांगी थी। परिवादी की शिकायत पर एसीबी ने जाल बिछाक
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी पाली द्वितीय को एक शिकायत मिली कि परिवादी से उसके प्लॉट व दुकान का म्यूटेशन भरने की एवज में अशोक पटवारी, पटवार मंडल सिरियारी 50 हजार रुपए रिश्वत के मांग रहा है। जिस पर भूवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी रेंज जोधपुर के सुपरविजन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पाली द्वितीय के प्रभारी खींव सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं टीम ने रिश्वत राशि मांग सत्यापन करवाया। मामले में शनिवार को ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक पटवारी पटवार मंडल सिरियारी, जिला पाली को रिश्वत के 50 हजार (10 हजार रुपए भारतीय मुद्रा तथा 40 हजार के डमी नोट) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments